Katni : रेत व पत्थर से ओवरलोड वाहन जप्त
सरसवाही मोड़ पर एनकेजे पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई
कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत सरसवाही मोड़ पर पुलिस व खनिज विभाग के द्धारा खनन माफियाओं के विरूद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई।
इस दौरान रेत व पत्थर से ओवरलोड मिले तीन वाहनों को जप्त कर एनकेजे थाने में खड़ा कराया गया और उनके विरूद्ध प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय को भेजे गए।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एनकेजे थाना अंतर्गत पड़रिया, सरसवाही सहित आसपास भारी संख्या में अवैध उत्खनन किया जा रहा है। जिसकी शिकायतें लगातार शासन व प्रशासन के पास पहुंच रही हैं।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने शुक्रवार को एनकेजे थाना प्रभारी अंकित मिश्रा खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा के साथ सरसवाही मोड़ पहुंचे और संयुक्त रूप से अवैध उत्खनन व नियम विरूद्ध परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई के दौरान रेत व पत्थर से ओवर लोड तीन वाहनों क्रमशः गाड़ी क्रमांक एच.आर.74-8300, यू.पी.90टी-4485 व एम.पी.21पी-2017 को जप्त कर थाने में खड़ा कराया गया।
थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने बताया कि खनिज विभाग के द्धारा वाहनों के प्रकरण तैयार कर आगें की कार्रवाई के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

