Thursday, May 21, 2026
Latest:
Latest

कश्मीर टाइगर्स ने ली कठुआ आतंकी हमले की जिम्मेदारी, 3 हमलावरों की तलाश में जुटी सेना

कश्मीर टाइगर्स ने ली कठुआ आतंकी हमले की जिम्मेदारी, 3 हमलावरों की तलाश में सेना जुटी है जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सोमवार को हुए बड़े आतंकी हमले के बाद सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। हमले में 3 आतंकियों के शामिल होने की आशंका है, जिनकी तलाश मचेड़ी और बिलावर के जंगलों में की जा रही है।

इस बीच, देर रात कश्मीर टाइगर्स नामक संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली। यह जैश के मुखौटा संगठन बताया जा रहा है। हमले में जेसीओ समेत पांच सैन्यकर्मी बलिदान हुए हैं। वहीं, पांच अन्य घायलों का उपचार जारी है।

  • कठुआ जिला में गश्त पर निकला था सैन्य वाहनों का काफिला
  • आतंकियों ने उठाया बिलावर पहाड़ी क्षेत्र में घनी धुंध का फायदा
  • पहले ग्रेनेड दागा और फिर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।
  • आधुनिक हथियारों से लैस थे आतंकी, 20 मिनट फायरिंग की।
  • हमले के बाद आतंकी भाग निकले। सेना ने तत्काल इलाका घेरा।

 

जम्मू संभाग में जून में हुए थे चार हमले

 

  • 9 जून : रियासी में शिवखोड़ी धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर हमला, बस खाई में गिरी, 9 यात्रियों की मौत, 41 घायल।
  • 10-11 जून : कठुआ के सैडा सोहाल में आतंकियों के घुसने के बाद हुई मुठभेड़ में दोनों आतंकी मारे गए। CRPF जवान बलिदान
  • 12 जून : डोडा के छत्तरगला और गंदोह में आतंकियों ने सुरक्षाबलों की चौकियों पर दो हमले किए थे। 6 सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम