Site icon Yashbharat.com

kashi Vishvnath: काशी विश्वनाथ, महाकाल की तर्ज पर बनेगा हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, कैबिनेट ने लगाई मुहर

kashi vishwanath temple

kashi Vishvnath: काशी विश्वनाथ, महाकाल की तर्ज पर बनेगा हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, कैबिनेट ने लगाई मुहर कैबिनेट ने लगाई मुहर काशी विश्वनाथ, महाकाल की तर्ज पर बनेगा हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, कैबिनेट ने लगाई मुहर काशी विश्वनाथ, महाकाल की तर्ज पर अब हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर बनेगा। इन दोनों का प्लान बनाने वाली कंपनी को ही गंगा कॉरिडोर का मास्टर प्लान बनाने के लिए चयनित करने पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

 

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने बताया कि हरिद्वार और ऋषिकेश शहर का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसके लिए हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना तैयार की जाएगी। हरिद्वार में देवीपुरा से भूपतवाला (दूधाधारी चौक), हर की पैड़ी से 1.5 किलोमीटर परिधि का क्षेत्र, कनखल क्षेत्र (दक्ष मंदिर एवं संन्यास रोड), भूपतवाला से सप्तऋषि आश्रम (भारत माता मंदिर क्षेत्र) के क्षेत्र और ऋषिकेश में तपोवन का पूरा क्षेत्र, रेलवे स्टेशन के पास कोर क्षेत्र, आईएसबीटी के पास का क्षेत्र और त्रिवेणी घाट आदि के क्षेत्र को इस परियोजना में शामिल किया गया है।

गंगा कॉरिडोर का काम ढाई साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए सरकार हरिद्वार ऋषिकेश पुनर्विकास कंपनी लिमिटेड का गठन करेगी। परियोजना की प्रशासनिक, वित्तीय एवं तकनीकी स्वीकृति और परियोजना के अनुश्रवण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त संचालन समिति (हाई पावर स्टीयरिंग कमेटी) का गठन किया जाएगा।

रुद्रपुर में 15 एकड़ भूमि पर बनेंगे 1872 आवास

रुद्रपुर के बागवाला गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1872 आवासों का निर्माण होना है। इसके लिए 15 एकड़ भूमि पहले राजस्व विभाग ने आवास विभाग को निशुल्क दी थी। कैबिनेट ने तय किया है कि यह भूमि आवास विभाग अब जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर को देगा।

Exit mobile version