Latest
कांवड़ यात्रा: अब उत्तराखंड में भी कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों को लिखना होगा मालिक का नाम, आदेश जारी
कांवड़ यात्रा: अब उत्तराखंड में भी कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों को लिखना होगा मालिक का नाम, आदेश जारी

कांवड़ यात्रा: अब उत्तराखंड में भी कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों को लिखना होगा मालिक का नाम, आदेश जारी किया है उत्तर प्रदेश की तरह अब उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकानदारों को होटल और ढाबे वालों को रेट लिस्ट के साथ ही अपना नाम भी लिखना होगा।हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने रेस्तरां मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर नाम प्रदर्शित करने का आदेश जारी किया है।
हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर जो होटल, ढाबे, रेस्तरां हैं या जो रेड़ी-पटरी वाले हैं उन्हें उनके मालिक का नाम अनिवार्य रूप से लिखना होगा। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।








