राष्ट्रीय

Kanpur Encounter Case : 50 हजार का इनामी शशिकांत गिरफ्तार, विकास दुबे के घर से एके-47 राइफल बरामद

कानपुर।Kanpur Encounter Case: उत्तर प्रदेश को दहला देने वाले कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव कांड में पुलिस की कार्रवाई गति पकड़ चुकी है। विकास दुबे के गैंग ने दो व तीन जुलाई की रात में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की। इसके बाद पुलिस तत्काल एकशन में आ गई। इस केस में नामजद 21 में से 12 के खिलाफ कार्रवाई हो गई है।

बिकरू कांड में फरार अपराधी 50 हजार के इनामी शशिकांत उर्फ सोनू पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर वारदात में लूटी गई इंसास व एके 47 रायफल और कारतूस बरामद किए गए। शशिकांत के पिता प्रेमकुमार पांडेय को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि लूटी गई रायफलें शशिकांत ने ही विकास के घर और अपने घर मे छिपाई थीं। एडीजी ने बताया कि विकास दुबे के घर से सर्च के दौरान पुलिस से लूटी गई एक- 47, रायफल, 17 कारतूस और शशिकांत (गिरफ्तार वांछित अभियुक्त व 50 हजार इनामी) के घर से इंसास रायफल और 20 कारतूस बरामद हुए हैं।

Back to top button