बरंगवा बस्ती के हिंदू सम्मेलन के निमित्त निकली कलश यात्रा, हुई ध्वज की स्थापना, संत महात्माओं की उपस्थिति में 25 जनवरी को निर्मल सत्य गार्डन में आयोजित होगा हिंदू सम्मेलन

कटनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से संगठन के शताब्दी वर्ष को ‘समाज उत्सव’ के रूप में मनाने और संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट करने के आह्वान के साथ ही कटनी जिले में 132 हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाने की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।
कटनी नगर की बस्तियों में 30 सम्मलेन आयोजित किए जाने किए जाने है इसीक्रम में बरंगवा बस्ती का हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को निर्मल सत्य गार्डन में आयोजित किया जाना है जिसके दौरान संत महात्माओं की उपस्थिति में धर्मसभा, सामाजिक समरसता और हिन्दू एकता पर विशेष चर्चा की जाएगी। इस हिंदू सम्मेलन में बरंगवा क्षेत्र के 4 वार्डों के निवासी शामिल होंगे इस सम्मेलन के लिए द्वारिका सिटी से निर्मल सत्य गार्डन तक कलश यात्रा निकालकर भूमिपूजन किया गया तथा ध्वज की स्थापना की गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में उत्साह के साथ कलश एवं भगवा ध्वज लिए श्री विपिन तिवारी, श्री अमित कनकने, श्री संतोष कोपहरिया, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक,पार्षदगण श्री शशिकांत तिवारी, श्रीमति सुमित्रा रावत,श्रीमति सुशीला कोल, श्रीमति अरुणा अरुण पाण्डे, श्रीमति प्रभा गुप्ता,श्री दीपक तिवारी, श्री रवि नायक, श्रीमति अर्चना गुप्ता,श्रीमति नीतू कनकने श्री सचिन तिवारी सहित मातृशक्ति व क्षेत्रीयजन शामिल हुए।








