FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

अग्निवीर बनने का जोश – ग्वालियर के तीन परीक्षा केंद्रों पर 30,000 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सेना भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण शुरू

अग्निवीर बनने का जोश – ग्वालियर के तीन परीक्षा केंद्रों पर 30,000 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सेना भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण शुरू।  भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 30 जून से 10 जुलाई तक ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। अब सिर्फ तीन दिन ही शेष बचे हैं, इसलिए सेना ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्वालियर में 11 दिन के भीतर 30 हजार 820 अभ्यर्थी तीन परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा देंगे। वहीं सागर में दो परीक्षा केंद्रों पर पांच हजार 617 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दोनों शहरों के पांच परीक्षा केंद्र ग्वालियर के मुरार स्थित सेना भर्ती कार्यालय के अंतर्गत ही आते हैं।

इसके चलते यहां परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी से समन्वय का काम सेना का है। बता दें कि हर दिन चार शिफ्टों में परीक्षा होगी। पहली शिफ्ट वालों को सुबह सात बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर रिपोर्टिंग करनी होगी, चूंकि आठ बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक होगी। परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सभी अभ्यर्थियों को उनकी शिफ्ट के हिसाब से प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि