Site icon Yashbharat.com

संयुक्त मोर्चे ने किया शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष व सचिव का सम्मान

IMG 20250616 WA0037

कटनी। एकता एकजुटता में ही समाधान है, एकता में ही शिक्षक कल्याण है एवं एकता में ही संवर्गहित निहित है। इसी तारतम्य में विगत दिवस शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष आशीष उरमलिया, जिला सचिव मनीष दीक्षित का शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा सिविल लाइन रेस्ट हाउस में स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संघ, संगठनों के नेतृत्वकर्ता, पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का तिलक लगाकर पुष्पहारो से स्वागत किया एवं कर्तव्यनिष्ठता के साथ मुखरता, प्रखरता, समर्पणता के साथ शिक्षक संवर्गहितार्थ अपने दायित्वोंएकार्यो के निर्वहन की अपेक्षा की गई! निर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं सचिव द्वारा सदा एकजुटता के साथ शिक्षक, कर्मचारी हित में अपने दायित्वो, कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प दोहराया गया। शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ, शिक्षक कांग्रेस, आजाद अध्यापक संघ, अजाक्स संघ, पुरानी पेंशन बहाली संघ, राज्य शिक्षक संघ, आजाद शिक्षा परिषद, गुरूजी प्राथमिक शिक्षक संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ आदि अन्य संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षक एवं शिक्षक नेता प्रमोद मिश्रा, संजय अग्रवाल, गणेश शंकर गर्ग, एस के सोलंकी, नवनीत चतुर्वेदी, जे पी हल्दकारए रमाशंकर राजू तिवारीए संजय मिश्राए राकेश पाठकए उमेश गर्गए रीना साहूएसुशील तिवारी, रामाधार सरावगी, सोहन लाल चौधरी, अरविंद धुर्वे, अखिलेश पांडे, अनिल पटेल, अजय गौतम, इलयास खान, रोहित तिवारी, श्रवण पाठक, बसंत पांडेय, शहनाज बेगम, राकेश जैन, देवेंद्र कूलहरा आदि की उपस्थिति रही। आजाद अध्यापक संघ जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया।

 

Exit mobile version