Latest

Video: JNU हिंसा के खिलाफ छात्रों के समर्थन में कन्हैया कुमार संग पहुंचीं दीपिका पादुकोण, ऐसे हुई ट्रोल

नई दिल्ली । जेएनयू हिंसा के खिलाफ दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। एक दिन पहले मुंबई में कई फिल्मी हस्तियां सड़क पर उतरीं थीं तो आज दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हो रहे लेफ्ट छात्रों के प्रदर्शन में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शामिल हुईं। वह जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष से मिलीं। आपको बता दें कि हिंसा के दौरान नकाबपोश उपद्रवियों के हमले में आइशी के सिर में चोट आई थी।

दीपिका यूनिवर्सिटी में हो रहे प्रदर्शन में करीब 10 मिनट तक मौजूद रहीं। हालांकि वह पूरे समय खामोश ही दिखाई दीं।

इस दौरान कन्हैया कुमार ‘जोर से बोलो जय भीम’ के नारे लगा रहे थे। दीपिका यहां काले कपड़ों में पहुंची थीं। के खिलाफ दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। एक दिन पहले मुंबई में कई फिल्मी हस्तियां सड़क पर उतरीं थीं तो आज दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हो रहे लेफ्ट छात्रों के प्रदर्शन में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शामिल हुईं। वह जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष से मिलीं। आपको बता दें कि हिंसा के दौरान नकाबपोश उपद्रवियों के हमले में आइशी के सिर में चोट आई थी।

दीपिका यूनिवर्सिटी में हो रहे प्रदर्शन में करीब 10 मिनट तक मौजूद रहीं। हालांकि वह पूरे समय खामोश ही दिखाई दीं। इस दौरान कन्हैया कुमार ‘जोर से बोलो जय भीम’ के नारे लगा रहे थे। दीपिका यहां काले कपड़ों में पहुंची थीं।
दीपिका के जेएनयू में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर #BoycottChhapaak ट्रेंड करने लगा। आपको बता दें कि 10 जनवरी को दीपिका की अगली फिल्म छपाक रिलीज हो रही है। हालांकि कुछ लोग समर्थन में भी ट्वीट कर रहे हैं। दीपिका की यह फिल्म एसिड हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन और उनके संघर्ष की कहानी पर आधारित है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply