FEATUREDLatestराष्ट्रीय

जिम कार्बेट सफारी: दिल्ली से ऐसे पहुंचें बाघों की धरती, जानें सबसे आसान ट्रेन व रूट

जिम कार्बेट सफारी: दिल्ली से ऐसे पहुंचें बाघों की धरती, जानें सबसे आसान ट्रेन व रूट

जिम कार्बेट सफारी: दिल्ली से ऐसे पहुंचें बाघों की धरती, जानें सबसे आसान ट्रेन व रूट। एडवेंचर वाली ट्रिप आपको बेहद पसंद हैं और साथ ही नेचर की फोटोग्राफी भी करते हैं।

 

तो आपके लिए जंगल सफारी एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यहां पर आप वन्य जीवों को देखने के साथ ही उनकी फोटो-वीडियो भी ले सकते हैं साथ ही हरियाली भर जगहें फोटोजेनिक होती हैं. आप नेशनल पार्क जिम कार्बेट जा सकते हैं।

ये मुख्य रूप से बाघों का घर तो माना ही जाता है. इसके अलावा यहां पर हाथी, हिरण (कई प्रजातियां हैं), समेत कई वन्यजीव जैसे तेंदुए, पैंगोलिन, लंगूर, देखने को मिलेंगे. वहीं यहां पर तकरीबन 600 रंग-बिरंगे पक्षियों की प्रजातियां भी हैं. जिम कार्बेट में आप जीप से सफारी करने के साथ ही नेचर वॉक और रिवर राफ्टिंग का एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं।

जिम कार्बेट नेशनल पार्क नैनीताल से पौढ़ गढ़वाल जिलों में फैला हुआ है. इसका क्षेत्रफल तकरीबन 1318 किलोमीटर है. यहां पर बाघ का दीदार करने के लिए सबसे बेस्ट जगह ढिकाला मानी जाती है. यहां पर रामगंगा नदी भी बहती है जहां का नजारा शानदार है. ये पार्क चार अलग-अलग जोन में बांटा गया है. ढिकाला, बिजरानी, झिरना और दुर्गादेवी. चलिए जान लेते हैं दिल्ली से यहां सीधे पहुंचने वाली ट्रेन। जिम कार्बेट सफारी: दिल्ली से ऐसे पहुंचें बाघों की धरती, जानें सबसे आसान ट्रेन व रूट

दिल्ली से जिम कार्बेट

NH9 से होते हुए दिल्ली से रामनगर (जिम कॉर्बेट की सबसे करीबी जगह) की दूरी तकरीबन 277 किलोमीटर है और यहां पहुंचने में कम से कम 6 घंटे लगते हैं. फिलहाल ट्रेन के स्टॉप और ट्रैफिक के हिसाब से टाइमिंग थोड़ी ज्यादा भी हो सकती है. आप जिम कार्बेट जाना चाहते हैं तो पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रामनगर स्टेशन तक की ट्रेन ले सकते हैं। जिम कार्बेट सफारी: दिल्ली से ऐसे पहुंचें बाघों की धरती, जानें सबसे आसान ट्रेन व रूट

‘उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस’

पुरानी दिल्ली से रामनगर तक के लिए आप ‘उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस’ पकड़ सकते हैं. ये ट्रेन पुरानी दिल्ली, काठगोदाम और नैनीताल के बीच चलती है।

Back to top button