Monday, April 6, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

Jharkhand Election 2019 : हिंसक हुए वोटरों पर फायरिंग, एक युवक की मौत

रांची। Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच बड़ी खबर आ रही है। गुमला जिले के सिसई में मतदान केंद्र संख्‍या 36 पर वोटरों के पथराव के बाद पुलिस फायरिंग हुई है। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा घायल है। उसे इलाज के लिए रिम्‍स, रांची भेजा गया है। फिलहाल सिसई में हंगामा के बाद मतदान रोक दिया गया है। चुनाव आयोग ने अब यहां पुनर्मतदान का आदेश दिया है। बताया गया कि मतदान कर्मी मौके से भाग खड़े हुए हैं। मतदाताओं का आरोप है कि उन्‍हें वोट देने से जबरन रोका गया, जिसके बाद लोगों ने यहां पथराव शुरू कर दिया। इधर, चुनाव आयोग ने फायरिंग की इस घटना पर संज्ञान लिया है और पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है। निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी फायरिंग वाले मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों द्वारा पत्रकार पर भी हमला हुआ है। आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। CRPF बटालियन गांव में पहुंच गयी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply