बीना-नागदा ट्रेन में 90 लाख की ज्वैलरी चोरी: शादी में जा रहीं दो बहनों के साथ बड़ा कांड। राजगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने आई दो बहनों के साथ बड़ी वारदात हो गई। उज्जैन से बीना-नागदा ट्रेन से यात्रा के दौरान उनके बैग से करीब 90 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी हो गई। घटना का पता तब चला जब दोनों बहनों ने कार्यक्रम के दौरान बैग खोला।
मध्यप्रदेश में लू का असर, मौसम विभाग ने 35 जिलों में हीटवेव का अलर्ट किया अलर्ट जारी
बीना-नागदा ट्रेन में 90 लाख की ज्वैलरी चोरी: शादी में जा रहीं दो बहनों के साथ बड़ा कांड
माता पूजन में खुला राज
सोमवार को माता पूजन के कार्यक्रम में ज्वैलरी पहनने के लिए जब बहनों ने बैग खोला, तो अंदर रखा कीमती सामान गायब था। यह देखकर परिवार में हड़कंप मच गया।
उज्जैन से राजगढ़ आ रही थीं
जानकारी के मुताबिक, राजगढ़ की भाजपा पार्षद सरोज कटारिया की बेटियां आशा और राजकुमारी अपने परिवार के साथ उज्जैन से राजगढ़ आ रही थीं।
वे बीना-नागदा ट्रेन से रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे रवाना हुई थीं और साथ में कपड़े व ज्वैलरी से भरे बैग भी थे।
शादी में शामिल होने आई थीं
दोनों बहनें अपने ताऊजी के बेटे की 1 मई को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए आई थीं। लेकिन इससे पहले ही यह बड़ी चोरी हो गई।
जीआरपी में शिकायत, जांच शुरू
घटना के बाद दोनों बहनों ने ब्यावरा जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रेन में चोरी की इस वारदात को लेकर सीसीटीवी व अन्य सुराग खंगाले जा रहे हैं।
ट्रेन में सफर के दौरान इतनी बड़ी चोरी कैसे हो गई? क्या यात्रियों की सुरक्षा में चूक हुई है?

