Monday, April 6, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

JEE Main 2018 : आंध्रप्रदेश की भोगी बनीं टॉपर, देखें पूरा रिजल्‍ट

नई दिल्ली। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) Main के पेपर 1 और पेपर 2 के नतीजे जारी हो गए हैं। आंध्रा प्रदेश की भोगी सूरज जानी ने जेईई के अखिल भारतीय रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्‍त किया। दिल्ली के सिमरनजीत को नौवां स्थान मिला है। जेईई मेन में बिहार झारखंड के राहुल कुमार तिवारी टॉपर बने। वह जमशेदपुर के के मानगो के रहने वाले हैं। उन्हें एआईआर 22 प्राप्त हुआ है।

JEE Main का ऑफलाइन एग्जाम 8 अप्रैल को हुआ था, जबकि ऑनलाइन एग्जाम 15 अप्रैल को हुआ था।

ये रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nic.in पर घोषित किए गए। बताते चलें कि इस परीक्षा में देशभर में करीब 14 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। देशभर में JEE Main की परीक्षा का आयोजन सीबीएसई करवाता है।

JEE Main का एग्जाम में शीर्ष रैंक हासिल करने वाले छात्रों को IITs और NITs जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश मिलता है।

हालांकि, IITs में दाखिले के लिए छात्रों JEE Advanced की परीक्षा भी पास करनी होती है। JEE Main को पास करने वाले छात्र JEE Advanced के लिए क्वालीफाई होंगे।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मेन) यानी JEE Main 2018 के नतीजों की घोषणा से पहले छात्रों के अभिभावकों के बीच भी परीक्षा परिणाम को लेकर उत्सुकता देखी गई।

रिजल्ट जारी होने के साथ ही देश में इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए उम्मीदवारों का इंतजार भी आज खत्म हो जाएगा। JEE Main 2018 परीक्षा सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाती है।

ये रहे टॉपर्स

toppers

यहां देखें रिजल्‍ट :https://www.cbseresults.nic.in/#

यहां देखें रिजल्‍ट :https://jeemain.nic.in/webinfo/Public/Home.aspx

रिजल्ट जारी होने के बाद अगले महीने से एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएंगे। जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन आईआईटी की ओर से किया जाता है। जेईई एडवांस की परीक्षा 20 मई को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी, जिसका रिजल्ट 10 जून को आएगा।

ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन 112 शहरों में 1621 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। बोर्ड परीक्षा की आंसर की पहले ही जारी कर चुका है।

jee

2 मई से होगा JEE एडवांस के लिए आवेदन

JEE Main परीक्षा में पास होने वाले 2.24 लाख छात्रों को एडवांस में बैठने का मौका मिलेगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 2 मई से शुरू होकर 7 मई तक चलेगी।

सीबीएसई ऑफलाइन/ऑनलाइन माध्‍यम से जेईई मुख्य 2018 परीक्षा के करीब 12 लाख छात्रों के नतीजे आज जारी करेगा।

सीबीएसई रिजल्‍ट पोर्टल के अनुसार बोर्ड पेपर वन और पेपर टू दोनों के परिणाम जारी करेगा।बता दें कि पिछले साल बोर्ड ने पेपर वन और पेपर टू के परिणाम अलग-अलग घोषित किए थे।

JEE Main Question Papers 2018

इस साल की परीक्षा में देशभर के लगभग 12 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। परीक्षा का आयोजन देश और विदेश के 112 शहरों में किया गया था।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देश के 104 शहरों के 1,613 परीक्षा केंद्रों और विदेशों में आठ केंद्रों पर इस ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया था।

सीबीएसई ने एक विज्ञप्ति में कहा, जेईई (मेन) के छठे संस्करण में लगभग 10,43,739 परीक्षार्थियों के लिए जेईई (मेन) 2018 की ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया।

इन्होंने आईआईटी, एनआईटी और केंद्र सरकार द्वारा संचालित अन्य तकनीकी संस्थानों में इंजीनियरिंग में स्नातकीय पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply