Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

Jawed जावेद अख्तर ने कहा- अब शाहीन बाग और जामिया छोड़ दो, सलमान खुर्शीद ने शेयर किया वीडियो

जावेद अख्तर ने कहा- अब शाहीन बाग और जामिया छोड़ दो, सलमान खुर्शीद ने शेयर किया वीडियोजावेद अख्तर
गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ बैठी औरतों और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गेट नंबर सात पर बैठे युवाओं से वहां हटने की अपील की है.

नई दिल्ली। संशोधित नागरिका कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में धरने पर बैठी महिलाओं और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गेट नंबर सात पर युवाओं को वहां से हटाने को लेकर कई तरह की कवायद चल रही है. असल में देशभर में कोराना वायरस का कहर टूटा हुआ है. ज्यादातर लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है. ऐसे में इन प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाकर उनके घर भेजे जाने को लेकर अपील की जा रही है. इसमें सबसे प्रभावशाली और नामी हस्ती मशहूर गीतकार व पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने भी एक वीडियो मैसेज के जरिए उन्हें वहां से हटने को कहा है.

इस वीडियो को वरिष्ठ अध‌िवक्ता व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. इस वीडियो में जावेद अख्तर यह कहते सुने जा रहे हैं कि देश में कई मर्तबा बड़े-बड़े दुश्मनों ने हमला किया है. लेकिन हर बार देश की कौम ने उन्हें धूल चटा दी है. कई बार सीमा पर जवान आगे रहे हैं लेकिन उस दौरान देश की कौम पीछे से उनके साथ खड़ी रही है. लेकिन इस बार जो दुश्मन हमारे सामने है उसका सामना हमें अपने घरों में रहकर ही करना है. ऐसे में जो भी युवा और महिलाएं अपनी मांगों के साथ धरने पर बैठी हैं, उन्हें उठ जाना चाहिए. हालांकि उनकी मांगे जायज हैं. लेकिन उन्हें इस विकट घड़ी में अपने घर जाना चाहिए.

इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खुर्शीद लिखते हैं मानवता के नाम पर एक सच्चे दोस्त की ओर से बोले गए शब्द. हालांकि इस मैसेज पर भी ट्विटर पर लोगों ने नकारात्मक कमेंट ही किए हैं. ज्यादातर लोगों ने जावेद अख्तर को मांगों को जायज बताने को लेकर कोसा है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम