Latest

Jan Dhan Yojana: करोड़ों जन धन खाताधारकों को मिलेगी बीमा सुरक्षा

Jan Dhan Yojana: प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के छह साल पूरे हो गए। इसकी छठी वर्षगांठ के मौके पर यह घोषणा की गई कि सरकार जन धन खाताधारकों को बीमा सुरक्षा देगी। इसके तहत उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के दायरे में लाया जाएगा। इस योजना के तहत देश के 40 करोड़ से अधिक लोगों के बैंक खाते खोले जा चुके हैं। इस महीने इनमें से 34.81 करोड़ खाते सक्रिय थे।

images 57

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जन धन योजना में से योग्य खाताधारकों को जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 18-50 वर्ष आयुवर्ग के बैंक खाताधारकों को एक वर्ष के लिए सिर्फ 330 रुपए के प्रीमियम पर दो लाख रुपए तक की जीवन बीमा सुरक्षा मुहैया कराई जाती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम