katniमध्यप्रदेश

ग्राम बंडा को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाने जन अभियान परिषद ने चलाया जागरूकता अभियान

ग्राम बंडा को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाने जन अभियान परिषद ने चलाया जागरूकता अभिया

कटनी -मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित Bsw और Msw पाठ्यक्रम में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की अतिरिक्त कक्षा का आयोजन विकासखंड स्तरीय प्रस्तावित आदर्श ग्राम, एवं प्रस्तावित सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम बंडा मैं किया गया। क्षेत्रीय भ्रमण के प्रथम चरण में स्थानीय ग्राम पंचायत भवन में उपस्थित छात्र-छात्राओं, ग्राम वासियों एवं सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों के साथ ग्राम बंडा को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा कर आवश्यक कार्य योजना तैयार की गई। तत्पश्चात संबंधित विषय के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाने की दृष्टि से ग्राम में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पॉलिथिन का उपयोग न करने का संदेश दिया गया। छात्र-छात्राओं ने दीवार लेखन के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने का संदेश दिया। क्षेत्रीय भ्रमण के अगले चरण में छात्र-छात्राओं को नवांकुर संस्था मंथन समाज विकास समिति के सचिव हीरामणि हल्दकार द्वारा की जा रही प्राकृतिक खेती का अवलोकन कराया गया जहां उन्हें प्राकृतिक खेती से संबंधित संसाधनों का अवलोकन कराते हुए विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही प्राकृतिक खेती का अवलोकन भी कराया गया। इस अवसर पर आनंद विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले, विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, प्रस्फुटन समिति के सदस्यों सहित सभी परामर्शदाताओं अमित तिवारी, रामानुज पांडेय ,सुरेंद्र शुक्ला, श्रीमती संयोगिता मिश्रा और मोहित राज मिश्रा व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Back to top button