FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Jammu Kashmir आतंकवादियों के खिलाफ सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir News LIVE:सेना से मिली जानकारी के मुताबिक, गोलाबारी में 1 आतंकवादी को मार गिराया गया है और 1 और के घायल होने की संभावना है। अब तक की गई बरामदगी में 1 AK56, AK के 4 मैग, AK के 56 राउंड, मैग के साथ 1x9mm पिस्टल, 3 ग्रेनेड और 1 गोला बारूद शामिल हैं। मारे गए आतंकी की पहचान की जा रही है। ऑपरेशन जारी है।

आतंकवादियों के खिलाफ सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा अभियान जारी है। बारामूला और राजौरी में एनकाउंटर हो रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आज राजौरी का दौरा करेंगे। प्रदेश में जी-20 की मीटिंग से पहले आतंकी एक बार फिर सक्रीय हो गए हैं, लेकिन सेना भी पूरी तरह से मुस्तैद है। कश्मीर घाटी में 22-25 मई के बीच जी-20 की होना है। अधिकांश बैठकों श्रीनगर में होंगी

राजौरी और पुंछ जिलों में बड़े आतंकी हमले व मुठभेड़

  •  20 अप्रैल, 2023 : पुंछ के भाटाधुलियां जंगल में सैन्य वाहन पर हमला, पांच जवान बलिदान, एक घायल
  • एक जनवरी, 2023 : राजौरी के ढांगरी गांव में घुसकर आतंकियों ने गोलीबारी व धामका किया, सात लोगों की मौत
  • 16 दिसंबर 2022 : राजौरी में सैन्य शिविर के बाहर दो युवाओं की आतंकियों ने हत्या कर दी
  • अगस्त, 2022 : राजौरी के परगल में सैन्य कैंप पर आत्मघाती हमला, पांच जवान बलिदान, दो आतंकी भी ढेर
  • अप्रैल 2022 : राजौरी के कोटरंका में लश्कर के कमांडर तालिब शाह ने कई विस्फोट करवाए
  • 10 अक्टूबर, 2021 : पुंछ के भाटाधुलियां से सटे चमरेड़ जंगल में आतंकियों के घात लगाकर हमले में पांच सैनिक बलिदान
  • 15 अक्टूबर, 2021 : भाटाधुलियां में मुठभेड़ में चार सैनिक बलिदान। कोई आतंकी न मिलने पर आपरेशन 21 दिन बाद समाप्त
  • वर्ष 2007 : राजौरी के खडियून केसरी हिल (जंगल) में मुठभेड़ में लश्कर कमांडर यासीन ढेर

Back to top button