Site icon Yashbharat.com

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा सीएम डॉ.मोहन यादव के आवाहन पर जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान : संजय पाठक

Screenshot 20260525 134051 Gallery

कटनी। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक श्रमदान एवं जल संरक्षण-संवर्धन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक सहित महापौर श्रीमती प्रीति सूरी,निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन सहित उपस्थित जन समुदाय प्रशासनिक अधिकारियों ने छापरवाह में जल संरचना में स्वच्छता अभियान चलाया कार्यक्रम में श्रमदान उपरांत विधिवत आरती कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन नगरवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण की कामना की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में जल संचय के कई सारे काम हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे ही स्वच्छता अभियान का आवाहन किया था उसका परिणाम आज पूरे देश में देखने को मिल रहा है ऐसे में हमारी सरकार के मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन द्वारा भी प्रदेश में भू-जल स्तर को बढ़ावा देने एवं प्राकृतिक जल स्रोतों (नदियों, कुओं, तालाबों, बावड़ियों) का कायाकल्प किया जा रहा है । जल गंगा संवर्धन अभियान को जन आंदोलन बनते देखना सुखद अनुभूति है।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति सूरी,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने भी जल गंगा संवर्धन अभियान के महत्व को बढ़ावा देने एवं सहभागिता के लोगों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में विधायक श्री संजय पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक,श्री दीपक सोनी टंडन,जिला कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा, डीएफओ श्री गर्वित गंगवार , निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित नगर निगम के पार्षद गण जन प्रतिनिधि एवं नागरिकों को उपस्थित रही ।

खदानों के जलस्रोतों का संरक्षण जरूरी।

उपस्थित लोगों तथा स्थानीय प्रशासन को सम्बोधित करते हुए विधायक संजय पाठक ने कहा कि कटनी शहर में विभिन्न खुली पड़ी बंद खदाने एक बड़ा जल स्त्रोत है। इनसे स्थानीय नागरिक भी लाभान्वित हैं। देखने मे आ रहा है कि कतिपय लोगों द्वारा खदानों में मिट्टी डालकर उसका भराव किया जा रहा है। इस भूजल स्त्रोत को सहेजने के लिए ऐसी खदानों का संरक्षण किया जाना चाहिए।

इन खदानों में अथाह जल राशि मौजूद है। वर्ष 2008 -09 के दौरान जब कटनी में सूखे जेसे हालात पैदा हुए थे तब इन खदानों का पानी वाटर ट्रीटमेंट के जरिये आम जनता तक पहुचाया गया तथा। ऐसी अनेक खदाने शहर के अंदरूनी तथा उपनगरीय क्षेत्रो में मौजूद हैं लेकिन इनमें कब्जा करने के लिए शिकायतें मिलती रहती है। विधायक श्री पाठक ने  कलेक्टर आशीष तिवारी से कहा कि ऐसी  खदानों के संरक्षण में ठोस कदम उठाए जाएं।

Exit mobile version