अष्टनिका महापर्व के समापन पर जैन समाज ने निकाली श्री जी की शोभायात्रा

अष्टनिका महापर्व के समापन पर जैन समाज ने निकाली श्री जी की शोभायात्रा

कटनी(यशभारत.काम)। दिग.जैन समाज के अष्टनिका महापर्व के अनंतनुवंधी पुण्य के उदय से श्री 1008 पार्श्वनाथ दिग. पंचायती मंदिर जैन बड़े मंदिर, श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिग.जै सिंघई मंदिर एवं श्री 1008 मुनि सुव्रतनाथ जैन मंदिर चेतनोदय तीर्थ में भक्तजनों द्वारा नंदीश्वर दीप विधान का समापन किया गया। इस अवसर पर महावीर कीर्ति स्तंभ से श्रीजी की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होकर जवाहर चौक, कपड़ा बाजार, मेन रोड़, जयदयाल रोड़, सुभाष चौक से होते हुये महावीर चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में नवयुवक एवं महिलायें धर्मध्वज लिये एवं समाधिस्थ परमपूज्य 108 विद्या सागर महाराज एवं नवाचार श्री 108 समय सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्री 108 प.पू. पदम सागर महाराज के साथ दो पलकियों पर श्रीजी विराजमान थे। जगह-जगह रंगोली सजाकर, आरती उतारकर एवं श्रीजी एवं मुनि श्री की भव्य आगवानी की गई। यात्रा में दि.जैन समाज पंचायत महासभा, गुरूभक्त मण्डल, जिनयज्ञा परिवार, जैन सोशल ग्रुप, अखिल भारतवर्षीय महिला परिषद्, भारती जैन मिलन, आचार्य विद्यासागर नवयुवक मण्डल के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों के साथ समाज जन भारी संख्या में शामिल हुये।

इसे भी पढ़ें-  केन्द्रीय कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफ़ा: मोदी कैबिनेट ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता, बढ़कर 63% हुआ DA