“जय गोसाईं – जय गहोई”गहोई दिवस पर शहर मे निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा आज निकाली गयी वाहन रैली

“जय गोसाईं – जय गहोई”
गहोई दिवस पर शहर मे निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा आज निकाली गयी वाहन रैल
कटनी -मकर संक्रांति के अवसर पर श्री सूर्य उपासना एवं सामाजिक समरसता का महापर्व “गहोई दिवस” अत्यंत गरिमा से क़ल रविवार को 19 जनवरी को गहोई समाज कटनी द्वारा आयोजित किया जा रहा है
जिसके पूर्व आज विशाल वाहन रैली का आयोजन श्री जगन्नाथ मंदिर से किया गया जिसमे भारी संख्या में स्वजातीय बंधु एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही साथ ही कल दिनांक 19 जनवरी 25 को प्रातः 9 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान भुवन भास्कर की शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए गहोई धर्मशाला में महाआरती के साथ संपन्न होगी तत्पश्चात सभी को भोजन प्रसाद भवन में होगा शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने एवं मार्ग में रंगोली,बंदनवार एवं स्वागत हेतु सभी से आग्रह किया किया गया है l








