महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,महापौर ने अधिकारियों से ली प्रकरणों की जानकारी, समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश

Picsart 26 09 01 18 49 16 960

महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,महापौर ने अधिकारियों से ली प्रकरणों की जानकारी, समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्दे

 

कटनी (1 सितंबर)। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार, 1 सितंबर को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में नागरिकों द्वारा पेंशन, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल सहित नगर निगम से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए गए। महापौर ने प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई कर नागरिकों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करना जनसुनवाई का प्रमुख उद्देश्य है। नगर निगम द्वारा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के साथ लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की मॉनिटरिंग भी की जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

उन्होंने बताया कि नगर निगम और नागरिकों के बीच सीधा संवाद शहर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण नगर निगम की प्राथमिकता है।