Latest

Jabalpur Update Today: मुख्यमंत्री पहुँचे डुमना एयरपोर्ट: विमानतल पर किया पौधारोपण

जबलपुर। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान का आज सुबह करीब 8.45 बजे भोपाल से राजकीय विमान द्वारा डुमना विमानतल पर आगमन हुआ ।

IMG 20210306 WA0002

चौहान ने डुमना पहुंचते ही विमानतल परिसर में पौधरोपण किया । उन्होंने बादाम का पौधा रोपा ।

इसके पहले डुमना विमानतल पहुँचने पर प्रदेश के आयुष एवं जल संसाधन राज्य मंत्री  रामकिशोर कांवरे तथा विधायक  अशोक रोहाणी ने स्वागत किया ।

इस अवसर पर संभागायुक्त बी चन्द्रशेखर, आई जी पुलिस भगवत सिंह चौहान, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा भी डुमना विमानतल पर मौजूद थे ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम