jabalpurमध्यप्रदेश

Jabalpur Railway News: 1265 यात्रियों के पास नहीं मिली टिकट

बलपुर। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही बिना टिकट यात्रा करने वालों की तादात भी बढ़ रही है।

शुक्रवार को ऐसे यात्रियों को पकड़ने और उनसे जुर्माना वसूलने का अभियान चलाया गया। जबलपुर रेल मंडल के कमर्शियल विभाग के टिकट चेकिंग स्टॉफ ने ट्रेनों की जांच के दौरान लगभग 1265 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पाया।

सतना से जबलपुर के बीच रक्सौल—कुर्ला स्पेशल यात्री गाड़ी नंबर 02545 की जांच में यात्री बिना टिकट सफर करते हुए मिले ।

ये यात्री बिहार तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बिना टिकट लिए ही ट्रेन में सवार होकर अपने काम की तलाश में मुंबई जा रहे थे। पकड़े गए इन यात्रियों से रेलवे में ₹9 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक देवेश सोनी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की।

चल टिकट निरीक्षक एसके सिंह, राकेश सिंह, आर के पांडे, विजय कुमार, एसके भारती सहित लगभग 12 चल टिकट निरीक्षक उपस्थित थे।

जबलपुर आने पर इंजिन के पीछे वाले पार्सल यान को खोल कर देखा गया तो उसी में 28 यात्री दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) से मुंबई के सफर पर छुप कर बैठे हुए थे।

Back to top button