JABALPUR: PHE से रिटायर्ड SDO के घर रेड,बिलहरी सहित कई ठिकानो पर पहुचीं EOW

जबलपुर। PHE से रिटायर्ड SDO सुरेश उपाध्याय के घर आज EOW ने रेड की। उपाध्याय के पास आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया और आरोप है कि यह सम्पत्ति नौकरी पर रहने के दौरान उनके द्वारा अर्जित की। अब पूरे मामले की जाँच के बाद स्पस्ट हो जाएगा।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में EOW की बड़ी कार्रवाई

एसडीओ के परिवार की 27 सम्पत्तियों की जानकारी मिल चुकी है। चार ठिकानों पर ईओडब्ल्यू के एसपी देवेन्द्र राजपूत के निर्देशन में कार्यवाही जारी है। यह एसडीओ तत्कालीन स्पीकर ईश्वरदास रोहिणी के खास हुआ करते थे।उपाध्याय के कजरवारा, अंतततारा, बिलहरी और सदर स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है।जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू को शिकायत मिली थी कि रिटायर्ड एसडीओ के पास आय से अधिक संपत्ति है और उन्होंने यह ड्यूटी में रहते अर्जित की है। अब ईओडब्ल्यू की टीम उनके घर से कागजात बरामद कर उनकी द्वारा ड्यटी में रहते अर्जित सैलरी और संपत्ति का अंतर निकालेगी। ईओडब्ल्यू द्वारा की जा रही इस कार्रवाई में 80 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

Exit mobile version