Monday, April 6, 2026
Latest:
FEATUREDjabalpurमध्यप्रदेश

Jabalpur Nurse : मेडिकल की नर्सों ने दी चेतावनी, 15 जून से दो घंटे नहीं करेंगी ड्यूटी

जबलपुर। विभिन्न मुद्दों को लेकर क्रमिक अनशन कर रहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल की नर्सों ने 15 जून से रोजाना दो घंटे कामकाज ठप रखने की चेतावनी दी है। विरोध सप्ताह के अंतिम दिन उक्त जानकारी नर्सेस एसोसिएशन मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में दी।

एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष हर्षा सोलंकी ने कहा कि 14 जून से नर्सिंग स्टाफ धरने पर बैठेगा। 15 जून से धरने के दौरान दो घंटे कामकाज बंद रखा जाएगा। एसोसिएशन की कौशल्या सिंह, अंजू चैटर्जी, रोजमेरी जॉन, शारदा खिलवानी, शीला सेडरिक ने कहा कि कोरोना महामारी में नर्सों ने जान की परवाह किए बगैर सेवाएं दीं। नर्सों के हितों की रक्षा के लिए संघ द्वारा समय-समय पर मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया परंतु राहत नहीं मिली।

1-अन्य राज्यों की तरह यहां भी नर्सिंग स्टाफ को उच्च स्तरीय वेतनमान दिया जाए।

Jabalpur News: छह माह से मेडिकल रैन बसेरा में पानी को तरस रहे पीड़ित
Jabalpur News: छह माह से मेडिकल रैन बसेरा में पानी को तरस रहे पीड़ित
यह भी पढ़ें
2-2004 के बाद नियुक्त नर्सों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।

3-कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाली नर्सेस के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।

4-प्रदेश में कार्यरत समस्त नर्सों को दो वेतन वृद्धि दी जाए।

5-आदर्श भर्ती नियमों ने संशोधन कर प्रतिनियुक्ति समाप्त कर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू की जाए।

6-कार्यरत नर्सों को उच्च शिक्षा हेतु आयु बंधन हटाकर मेल नर्स की तरह समान अवसर दिया जाए।

7-कोरोना संक्रमण काल में अस्थाई रूप से भर्ती की गई नर्सेस को नियमित किया जाए।

8-एक ही विभाग में समान कार्य के लिए नर्सों को एक समान वेतनमान दिया जाए।

9-पदोन्नति का लाभ देते हुए नर्सों का पदनाम परिवर्तित किया जाए।

10-मेल नर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम