Jabalpur News : मकान खाली करवाने में हुई धक्का-मुक्की, एक शख्स की मौत, YMCA संगठन पर लगा आरोप

JABLPUR 1024x576 1

जबलपुर, मध्यप्रदेश: जबलपुर के सदर इलाके में हाल ही में घर खाली करवाए जाने के मामले में हुई धक्का-मुक्की में एक शख्स की जान चली गई। इस घटना को लेकर परिजनों और समुदाय के लोगों में कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही है।

Jabalpur News

घटना यंग मेंस क्रिश्चियन एसोसिएशन (वाईएमसीए) की जमीन पर हुई, जहाँ हिंदू परिवार पिछले कई सालों से बसे हुए हैं। परिवार का आरोप है कि जब वे घर पर अकेले थे, तब संगठन के पदाधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मकान खाली करवाने की कोशिश की।

Jabalpur News

परिवार के मुखिया, मोहनलाल पासी के साथ हुई मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई और वह स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद प्रदेश की प्रमुख संगठन ‘हिंदू धर्म सेना’ ने भी इस मामले में हाथ डाला और धर्मांतरण का आरोप लगाया।

 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इसकी सत्यता का पता चलेगा। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि सभी दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें-  कटनी में धरती आबा अभियान: मत्स्य पालन योजनाओं के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित; 199 चयनित गांवों के आदिवासियों को मिलेगा 90% तक अनुदान