CoronajabalpurLatest

Jabalpur Corona Updates: कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर 205 व्यक्ति डिस्चार्ज, 197 नए पॉजिटिव मिले

आशीष शुक्ला..

Jabalpur जबलपुर (यशभारत) कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शनिवार 26 सितम्बर को 205 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 197 नये मरीज सामने आये हैं ।

आज डिस्चार्ज हुये 205 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 7752 हो गई है।

कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 197 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9295 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 142 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1401 हो गये हैं।

Back to top button