Jabalpur Corona Update : जबलपुर में 500 के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा, सोमवार को 2 लोग डिस्चार्ज
जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज सोमवार को 2 व्यक्तियों को डिस्चार्ज की गया है ।
डिस्चार्ज किये गए व्यक्तियों में मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से बड़ा बाजार पाटन निवासी 60 वर्षीय पुरुष तथा जिला अस्पताल विक्टोरिया के कोविड वार्ड से दुर्गा मंदिर चौक के पास छोटी ओमती निवासी 36 वर्षीय महिला शामिल है ।
इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब तक कोरोना पॉजिटिव पाये गये 450 व्यक्तियों में से 359 स्वस्थ हो चुके हैं। और 14 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है ।
जबलपुर में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस अब 77 हो गये हैं ।

