Jabalpur Corona Update: जबलपुर में समोसा खिलाना पड़ा भारी, गांधी स्वीट्स पर लगा 5000 का जुर्माना
रांझी स्थित बप्पा स्वीट्स पर दो हजार और गांधी स्वीट्स पर पाँच हजार का जुर्माना वसूल
जबलपुर यशभारत प्रतिबन्धों का उल्लंघन करने पर आज रविवार को रांझी स्थित बप्पा स्वीट्स से दो हजार रुपये का और गांधी स्वीट्स पर से पाँच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है ।

एसडीएम रांझी के मुताबिक बप्पा स्वीट्स पर जुर्माना इसके संचालक द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर आकर दुकान खोलने पर किया गया है ।
बप्पा स्वीट्स के संचालक रांझी बस्ती गौशाला क्षेत्र के निवासी हैं। जिसे बीते दिन कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया था। इसी प्रकार गांधी स्वीट्स पर ग्राहकों को दुकान के बाहर खड़े ग्राहकों को समोसा खिलाने पर जुर्माना लगाया गया है ।
जबकि आज रविवार को कोरोना की चेन को ब्रेक करने इन गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया था ।

