Jabalpur Corona Update : जबलपुर में पदस्थ आईपीएस सहित 3 निकले कोरोना पॉजीटिव फिर मचा हड़कंप

जबलपुर । जबलपुर में आज सुबह फिर हड़कम्प मच गया। यहां आज 3 कोरोना पॉजीटिव मिले हैंएक आईपीएस की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे पूरे पुलिस मोहकमे में हड़कंप है। मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर में पदस्थ आईपीएस,सीएसपी रोहित केशवानी कोरोना पॉजिटिव निकले है। इसी तरह एक बुजुर्ग दरहाई निवासी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पाटन आए भोपाल निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जबलपुर में चिंता बढ़ गई है।
आज तीन पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं जिनकी रिपोर्ट प्राप्त हो गई है।
इसमें एक मरीज संदीप तिवारी है जो भोपाल से कुछ दिनों पहले पाटन आए थे। उन्हें पाटन छात्रावास में क्वारेंटाइन में रखा गया था। जबलपुर आ रहा था उसे नाके पर पकड़ लिया गया है। उसे नाके से सीधे अस्पताल ले जाया गया था।
यशभारत को जो पता चला है। यशभारत को जो जानकारी मिली इसी तरह दूसरी रिपोर्ट आईपीएस अधिकारी गढ़ा सीएसपी रोहित केशवानी की भी पॉजिटिव आई है।
श्री केशवानी जावेद को लेने नरसिंहपुर गए थे। तीसरा पॉजिटिव उत्तमचंद जैन है जो दरहाई का ही रहने वाला है। यह राठौर परिवार के घर के समीप रहने वाला है। आज दोपहर में मिली 77 रिपोर्ट में से 17 को अंडर प्रोसेस रखा गया है। शेष रिपोर्ट परीक्षण में निगेटिव पाई गई। जबकि एक का मृत्यु के बाद लिया गया सेम्पल परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया।








