Coronaमध्यप्रदेश

Jabalpur Corona News: सर्वोदय नगर से 2, हनुमान ताल से 3 और रद्दी चौकी से 1 पॉजिटिव

जबलपुर में आज 12 मार्च मंगलवार को 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सर्वोदय नगर से 2, ठक्कर ग्राम हनुमान ताल से 3 और रद्दी चौकी से 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक साथ 6 पॉजिटिव रिपोर्ट आने से यहां हड़कंप है।

आईसीएमआर लैब से आज मंगलवार की रात मिली 53 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट में कोरोना के छह पॉजिटिव मामले सामने आये हैं । इनमें सईद नगर रद्दी चौकी की अंजुम परवीन उम्र 45 वर्ष, आजाद चौक ठक्कर ग्राम हनुमानताल के गुलाम गौस उम्र 27 वर्ष, शहाना बानो उम्र 25 वर्ष एवं फराज अली उम्र 3 वर्ष तथा सर्वोदय नगर रानीताल निवासी  के चिन्ना बाबू उम्र 21 वर्ष एवं कलेव उम्र 18 वर्ष शामिल हैं ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम