jabalpurLatest

Jabalpur: 27 अक्टूबर से चलेगी माता वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन, 26 से अमरावती स्पेशल

jabalpur train news, jabalpur amravati train जबलपुर से नागपुर जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। सात माह से बंद अमरावती एक्सप्रेस को रेलवे 26 अक्टूबर से फिर चलाने जा रहा है।

ट्रेन के समय और कोच संख्या में कोई बदलाव नहीं किया है, हालांकि इसे नियमित से स्पेशल बना दिया गया और इसका नंबर बदलकर 02159-60 हो गया है। इधर रेलवे ने जबलपुर से नई दिल्ली से होते हुए कटरा जाने के लिए माता वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया है। यह ट्रेन 27 अक्टूबर से जबलपुर से अपने निर्धारित समय से चलेगी।

images 90

रात 8.50 पर होगी रवाना

अमरावती एक्सप्रेस रात 8.50 पर जबलपुर रेलवे स्टेशन से नागपुर के लिए रवाना होगी। मदनमहल रेलवे स्टेशन से इसका समय रात 9 बजे निर्धारित है। यह ट्रेन श्रीधाम, नरसिंहपुर, करेली, गाडरवारा, बनखेड़ी, पिपरिया होते हुए सुबह 9.50 पर अमरावती पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच लगेंगे। इनमें 1 फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी के अलावा 9 स्लीपर और 4 जनरल कोच रहेंगे। खास बात यह है कि इस ट्रेन के जनरल कोच में सफर करने के लिए भी यात्रियों को अपना रिजर्वेशन कराना होगा।

27 अक्टूबर से चलेगी माता वैष्णो देवी स्पेशल

जबलपुर से कटरा जाने वाली वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन 01449-50 को भी मार्च से बंद कर दिया गया था। ट्रेन के समय और कोच संख्या में कोई परिवर्तन नहीं किया है। इसमें पेंट्रीकार कोच भी लगाया गया है, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान संक्रमण मुक्त भोजन मिल सके। ट्रेन बलपुर से सुबह 7.10 पर रवाना होगी, जो रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यहां 30 मिनट रुकने के बाद अगले दिन दोपहर 2.55 पर ट्रेन कटरा पहुंचेगी।

Back to top button