Jabalpur: साथी क्लीनर को सबक सिखाने के लिये 95 हजार लूट की झूठी रिपोर्ट करने पहुंचा था आटो चालक

जबलपुर में पाटर्नशिप से अलग कर दिये जाने पर अपने साथी क्लीनर को सबक सिखाने के लिये 95 हजार रूपये छीन लिये जाने की झूठी रिपेार्ट करने पहुंचा था आटो चालक। इस मामले पर आज पुलिस ने राजफाश किया।
जबलपुर। विजय नगर मे दिनाॅक 27-3-21 को शाम 7 बजे विजय कुमार कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी कछियाना मोहल्ला बडी उखरी का अपने भाई सुरेन्द्र पटेल के साथ थाना उपस्थित आकर बताया कि वह अपना स्वयं का आटो लेकर 41 नम्बर रोड से लटकरी का पड़ाव जा रहा था, दोस्त राकेश पटेल से 5 हजार रूपये लेने के लिये मुस्कान प्लाजा के पीछे खड़ा होकर इंतजार कर रहा था तभी दोपहर लगभग 3 बजे 5 व्यक्ति जिसमे एक सुरेन्द्र केवट एवं अन्य 4 व्यक्ति मुंह में काला कपड़ा बांधकर आये और उसके साथ मारपीट करते हुये 95 हजार रूपये छीन लिये तथा आटो मे तोडफोड करते हुये भाग गये है।
सूचना से पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण गोपाल खाण्डेल तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय /नगर पुलिस अधीक्षक गढा तुषार सिंह को अवगत कराया।
प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये विजय कुमार द्वारा बताये गये संदेही सुरेन्द्र केवट को सरगर्मी से तलाश कर पूछताछ की गयी जिसने घटना कारित करने से साफ इंकार कर दिया।
घटना स्थल पर पतासाजी के दौरान लूट जैसी घटना होने की कोई पुष्टी नहीं हो रही थी, पुनः विजय कुमार कुशवाहा से सघन पूछाताछ की गयी तो विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि वह सुरेन्द्र केवट को पिछले 4-5 वर्षो से जानता है, सुरेन्द्र केवट उसके आटो मे क्लीनर का काम करता था, जिसे 18 हजार रूपये उधार दिये थे जो वापस नहीं कर रहा था, उसने सुरेन्द्र केवट के साथ मिलकर प्रिंस विराज होटल के पीछे नाले के पास पार्टनरशिप मे खेत मे लगे गन्ने का सौदा किया था, सुरेन्द्र केवट उसे पार्टनरशिप से हटाकर किसी और को पार्टनर बना कर गन्ने की फसल काट रहा था, जिस कारण उसने एक सप्ताह पहले सुरेन्द्र केवट को काम से निकाल दिया था। सुरेन्द्र केवट को सबक सिखाने के लिये लूट की रिपोर्ट करने आया था, ताकि सुरेन्द्र केवट को झूठे मामले में फसाकर जेल भेज सके ताकि सुरेन्द्र केवट गन्ने की कटाई न करवा पाये।








