Jabalpur विधायक अशोक रोहाणी ने ऑक्सीजन बेड के लिये विधायक निधि से 15 लाख रुपये स्वीकृत किये
जबलपुर। कोरोना मरीजों के उपचार के लिये ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने जबलपुर केंट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी ने अपनी विधायक निधि से 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है ।
रोहाणी ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को विधायक निधि से इस राशि को जारी करने का सहमति प्रदान किया
रोहाणी ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना मरीजों के उपचार की सुविधायें बढ़ाने यदि और भी राशि की आवश्यकता होगी तो वे अपनी विधायक निधि से देने को तैयार हैं ।
ऑक्सीजन बेड के विस्तार के लिये विधायक निधि से 15 लाख रुपये प्रदान करने पर कलेक्टर ने विधायक श्री रोहाणी का आभार व्यक्त किया।

