jabalpur : मोहब्बती लश्कर या लव जिहाद यह तो अब पुलिस ही बता पाएगी?

जबलपुर, नगर प्रतिनिधि। माढ़ोताल थाना अंतर्गत पिछले दिनों प्यार का एक अजीब मामला सामने आया जिसमें की एक मुसलमान लड़की ने हिंदू लड़के से शादी कर ली। जैसे ही यह शादी हुई विभिन्न प्रकार के विवाद सामने आने लगे। कुछ हिंदूवादी संगठनों ने इसे लव जेहाद का एक हिस्सा बताया। वही लड़के के घर वाले इस शादी से असंतुष्ट दिख। उनका कहना है कि उनका लड़का अभी नाबालिग है और उसे लड़की ने फंसा कर जबरदस्ती शादी कर ली है।
शादी में लड़के ने लगाए फर्जी दस्तावेज
सूत्रों के अनुसार शादी में लड़की ने जो दस्तावेज लगाए थे। उस हिसाब से वह अभी नाबालिग है जबकि अगर इन दस्तावेजों का सत्यापन किया जाए तो यह पूर्ण रूप से निराधार बातें हैं कि लड़का अभी बालिग है ऐसा संगठन के सदस्य और लड़के के घरवालों का आरोप है ।
यह एक सोची समझी साजिश
घर के सदस्यों का कहना है कि लड़की काफी दिनों से उनके लड़के के पीछे पड़ी हुई थी और अंततः वह लड़के को फांसने में सफल हो गई। जबकि लड़के से काफी दिन से दूर रहने के लिए कहा गया था परंतु समझाने पर भी लड़की नहीं मानी और नाबालिग को लेकर भाग गई और उससे शादी कर ली।
दिनभर मचा रहा हंगामा
सूत्र बताते हैं कि लड़के के घर में और थाने में दिनभर हंगामा मचा रहा। लड़के के घर वाले यह मानने ही तैयार नहीं थे कि उनका लड़का बालिग है और जो दस्तावेज लड़का दिखा रहा था उससे पूर्ण रूप से सत्यापित हो रहा था कि लड़का बालिग है पर यह दस्तावेज कितने सही हैं और कितने गलत है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।








