Site icon Yashbharat.com

Jabalpur में 68 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किये देवी मन्दिरों के ऑनलाइन दर्शन

IMG 20201012 WA0046

आशीष शुक्ला

जबलपुर यशभारत। जिला प्रशासन द्वारा नवरात्रि के दौरान शहर के प्रमुख देवी मंदिरों के ऑनलाइन दर्शन कराने की प्रारम्भ की गई व्यवस्था का मंगलवार की शाम तक 68 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया है।

देवी मंदिरों के ऑनलाईन दर्शन की इस व्यवस्था को नागरिकों द्वारा सराहा भी जा रहा है। देश के विभिन्न शहरों और प्रदेशों में रह रहे जबलपुर वासियों ने भी कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा को इस नवाचार के लिये साधुवाद दिया है।

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जबलपुर के प्रमुख देवी मंदिरों के ऑनलाइन दर्शन कराने की इस व्यवस्था का जबलपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट jabalpur.nic.in पर उपलब्ध कराई गई लिंक के माध्यम से लाभ उठाया जा सकता है और मंदिरों के दर्शन के साथ-साथ आरती में भी शामिल हुआ जा सकता है।

जो प्रमुख सात मंदिर ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था से जुड़े हैं, उनमें हनुमानताल स्थित बूढ़ी खेरमाई मन्दिर और बडी खेरमाई मन्दिर, तेवर स्थित माँ त्रिपुर सुंदरी मन्दिर, मानस भवन के बाजू में राईट टॉउन स्थित छोटी खेरमाई मन्दिर, सदर स्थित काली मन्दिर, सिविक सेंटर मढाताल स्थित बगलामुखी मन्दिर तथा बंगाली क्लब करमचन्द स्थित काली माता मंदिर शामिल हैं।

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कोरोना से बचाव के लिये त्यौहारों के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलने का आग्रह करते हुये लोगों से घर पर रहकर ही प्रशासन द्वारा एनआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई लिंक पर मन्दिरों के ऑनलाइन दर्शन करने का अनुरोध किया है।

Exit mobile version