jabalpur

Jabalpur में आज आई सभी रिपोर्ट निगेटिव, 2 का फिर होगा टेस्ट

(यशभारत ब्रेकिंग@ आशीष शुक्ला)
जबलपुर। 20 मई शाम जबलपुर के लिए थोड़ा राहत का संदेश लेकर आई। यहां आज शाम मिली सभी सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आईं हैं। 2 टेस्ट फिर से होंगे।

जानकारी के मुताबिक आज बुधवार की शाम 555 सेम्पल की मिली जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना नेगिटिव आई हैं, आज मिले सभी सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट निगेटिव हैं, जबकि 2 व्यक्ति का सेम्पल के फिर से लिया जाएगा।

यश भारत को जानकारी मिली है कि अभी लगभग 35 से 40 के आसपास रिपोर्ट बाकी हैं जिनकी भी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने की पूरी संभावना है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम