Monday, April 6, 2026
Latest:
jabalpur

Jabalpur : पत्नी को मारा चाकू फिर कमरे में बंद कर भाग गया

जबलपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत रिज रोड सर्वेंट क्वार्टर निवासी एक युवक द्वारा अपनी पत्नी को चाकू मारने का मामला सामने आया है । घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी के पेट पर चाकू घोंप दिया और कमरे में बंद करके भाग गया।

सुबह महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों द्वारा घर का दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। फिर पुलिस को इतला दी गई। इसी बीच एम्बूलेंस108 बुलाई गई । महिला को विक्टोरिया ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया है।

क्या है मामला
रिज रोड स्थित सर्वेंट क्वार्टर निवासी बादशाह चौहान कल रात शराब पीकर अपने घर पहुंचा जहां पर उसकी पत्नी रागिनी चौहान द्वारा उसे शराब पीने को लेकर मना किया गया जिसके बाद दोनों के मध्य विवाद बढ़ गया।

बादशाह को गुस्सा आ गया और उसने चाकू उठाकर रागिनी पेट में घोंप। इसके बाद रागिनी छटपटा कर गिर गई। पति को जब समझ में आया कि रागिनी के पेट से ज्यादा खून बह रहा है तो उसे कमरे में बंद कर भाग खड़ा हुआ।

पड़ोसियों ने सुबह-सुबह रागिनी की आवाज सुनी तो दरवाजा खोल कर पुलिस को जानकारी दी पुलिस ने 108 गाड़ी की मदद से उसे विक्टोरिया ले जाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी पति पर मामला दर्ज कर उसे कर लिया गया । रागिनी की हालत गंभीर होने के बाद चिकित्सकों ने उसे विक्टोरिया से मेडिकल रेफर कर दिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम