Latest

Jabalpur: दो बाइक की टक्कर में 4 युवकों की मौत

जबलपुर। कुंडम के खिनातोरी गांव में रविवार शाम करीब 5:20 बजे 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बाइकों पर सवार एक किशोर और 3 युवकों की मौत हो गई। बाइक पर सवार एक अन्य युवक को गंभीर चोटे आई हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में कुंडम के खिना गांव निवासी महेंद्र मरकाम 16 वर्ष, दर्शन पिता हरनाम 27 वर्ष, राजेन्द्र पिता नवल 20 निवासी तोरी, कमलेश पिता गोकुल गौरेया 25 वर्ष शामिल हैं। सोनू पिता हल्कू सिंह गौरैया घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नागरिकों ने किया प्रदर्शन

बताया जाता है कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया जिससे कुंडम-डिंडोरी मार्ग बंद रहा। बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। कुंडम टीआई प्रताप सिंह मरकाम ने घटना की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Back to top button