Monday, April 6, 2026
Latest:
Coronajabalpur

Jabalpur: देर रात कोरोना कंट्रोल रूम पहुंचे कलेक्टर का निरीक्षण

जबलपुर। कलेक्टर भरत यादव ने आज देर रात दमोहनाका स्थित स्मार्ट सिटी के कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर में बनाये गये एकीकृत कोरोना कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और लोगों से प्राप्त हो रही शिकायतों एवं सूचनाओं के निराकरण का अपडेट प्राप्त किया ।

उन्होंने इस अवसर पर स्मार्ट सिटी द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए बनाये जा रहे दैनिक आवश्यकता की सामग्री की डोर-टू-डोर डिलेवरी के लिए बनाये जा रहे एप की विस्तार से जानकारी भी ली । कोरोना कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक अमित सिंह एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष पाठक भी मौजूद थे ।

ओ.ए. गुहा और सुरेन्द्र सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कोरोना वायरस के संक्रमण के पॉजिटिव पाये गये राजुल रेसीडेंसी नर्मदा रोड निवासी ओ.ए. गुहा और सराफा दरहाई निवासी सुरेन्द्र सोनी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर आज सोमवार को संबंधित थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज करा दी गई है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम