Latest

Jabalpur: दादा दादी के घर पहुंचे युवक पर प्राणघातक हमला

जबलपुर यश भारत। अधारताल निवासी एक 20 वर्षीय युवक गोसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्मपुरा गांव में रहने वाले अपने दादा दादी के यहाँ होली मनाने के लिए गया हुआ था जहां गांव के रहने वाले दो युवकों ने किसी बात को लेकर उसके ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया।

जैसे गंभीर हालत में जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करें उनकी तलाश शुरू कर दी है।

इस घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अधारताल का रहने वाला 20 वर्षीय अतुल चौधरी पिता कुअर लाल चौधरी धरमपुरा में रहने वाले अपने दादा दादी के हैं होली का त्यौहार मनाने के लिए गया हुआ था जहां पर गांव के ही रहने वाले गोलू चौधरी एवं अमन चौधरी से उसका किसी बात को लेकर विवाद बन गया इस बीच आरोपियों द्वारा गाली गलौज करते हुए अमन चौधरी ने अतुल चौधरी के हाथ पकड़े गोलू चौधरी ने अपने पास रखे चाकू से उसके ऊपर पेट एवं सीने पर दो बार कर दिए चाकू लगते ही अतुल चौधरी वहीं पर गिर गया आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए इस घटना की खबर जैसे ही घायल के दादा दादी को लगी तो वह उसे उपचार के लिए जबलपुर लेकर आए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई दोनों हमलावरों को विरुद्ध धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम