jabalpur

jabalpur-दर्दनाक हादसा : ब्रेक लगाते ही ट्रक के नीचे घुसा बाइक सवारः मौत

जबलपुर । बीती रात कुंडम थाने के अंतर्गत गोलू ढाबा के पास देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। उक्त दुर्घटना उस समय हुई जब वह अपने गांव से बाइक में पेट्रोल भराने के लिए कुंडम आ रहा था दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध मे पुलिस एवं हमारे संवाददाता ने जानकारी देते हुए बताया कि समीपी ग्राम भोका देवरी निवासी 24 वर्षीय तरूण उर्फ पिंटू झारिया पिता किशोर झारिया अपने गांव से पेट्रोल भराने के लिए रात 11.30 बजे के लगभग कुंडम आया हुआ था बाइक सवार जैसे ही गोलू ढाबा के पास पहुंचा कि आगे जा रहे ट्रक चालक ने स्पीड ब्रेकर में अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे पीछे से बाइक सवार ट्रक के नीचे घुृस गया और काफी दूर तक घिसटता गया। ट्रक चालक ने कुछ दूर जाने के बाद ट्रक खड़ा कर मौके से फरार हो गया इस दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंन्द्र के लिए रवाना किया । जहां डाक्टरों ने उसे म़ृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई।
घटना के 12 घंटे बाद भी नहीं हो पाया पीएम
देर रात सड़क दुर्घटना में जिस बाइक सवार की मौत हो हुई उसका 12 घंटे के बाद भी पोस्ट मार्टम नहीं सका है जिससे पीड़ित पक्ष में अस्पताल की लचर व्यवस्था को लेकर काफी रोष व्याप्त है। कुंडम अस्पताल में जिस तरह से अपनी मनमर्जी से चल रहा है इससे यहां की स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प जैसे पड़ी हुई हैं। चिकित्सक अपने मन माफिक ढंग से यहां पर पहुंचते ही जिससे यहां उपचार कराने आए मरीजों को काफी परेशानियों का सामना आए दिन करना पड़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक शव अस्पताल में रखा हुआ है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply