jabalpurमध्यप्रदेश
Jabalpur: गोहलपुर से 1 और सर्वोदय नगर से मिले 2 पॉजिटिव

Jabalpur corona । जबलपुर में देर रात रिपोर्ट में गोहलपुर से 1 और सर्वोदय नगर से 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आईसीएमआर लैब से आज सोमवार की रात मिली 72 सेम्पल की रिपोर्ट में से तीन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।
पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में नगीना मस्जिद गोहलपुर निवासी मोहम्मद शहवाज उम्र 18 वर्ष तथा सर्वोदय नगर रानीताल के निवासी जकारिया उम्र 34 बर्ष एवं यू जोएल उम्र 45 वर्ष शामिल हैं ।
इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों की संख्या अब 137 हो गई है । जबकि एक्टिव केस 87 हैं । 7 की मौत हो चुकी है।








