CoronaLatestमध्यप्रदेश

Jabalpur: कोविड जबलपुर का पीछा छोड़ने तैयार नहीं फिर मिले 6 पॉजिटिव

जबलपुर। कोविड 19 जबलपुर का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं दिखता आज फिर यहां 6 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हड़कंप है।

आज गुरूवार को देर रात आई रिपोर्ट के अनुसार 6 और पॉजिटिव केस आये है

इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 168 हो गई है ।

56 सैम्पलों में 6 कोरोना पॉजिटिव आये है 

आईसीएमआर और मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज गुरुवार की रात मिली 56 सेम्पल की जांच रिपोर्ट में छह व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

इनमें सिंधी केम्प निवासी जिलानी उम्र 18 बर्ष और सोनू उम्र 22 वर्ष, अंसार नगर गोहलपुर निवासी एम एम अंसारी उम्र 48 वर्ष, हड्डी गोदाम ठक्कर ग्राम* निवासी अकबरी बेगम उम्र 60 वर्ष, ब्यौहारबाग  की फातमा खान उम्र 30 वर्ष और साउथ मिलौनीगंज निवासी मोहम्मद नईमुद्दीन उम्र 68 वर्ष शामिल हैं । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 168 हो गई है । इनमें से 79 को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और और 8 लोंगो की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में अब कोरोना के एक्टिव केस 81 हो गये हैं ।

Updating….

 

 

Back to top button