CoronajabalpurLatest

Jabalpur: कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 252 व्यक्ति डिस्चार्ज, आज मिले 170 नये मरीज

आशीष शुक्ला…

जबलपुर। यशभारत। जबलपुर कोरोना से स्वस्थ होने पर आज गुरुवार को 252 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

यह एक दिन में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की सर्वाधिक संख्या है। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 170 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 252 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 4458 हो गई है।

कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 170 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 5878 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 106 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1314 हो गये हैं।

आज 1350 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स प्राप्त हुईं । वहीं 1117 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु लिये गये हैं। जबलपुर में अब तक 85497 व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं।

Back to top button