
जबलपुर। जबलपुर के कटंगी के पास पौड़ी गांव में में आज शाम फिर मौसम में बदलाव हुआ जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीर आना स्वाभाविक है।
कटंगी के ग्राम पोंड़ी में शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली तेज हवा अंधड़ के बीच जोरदार ओला बृष्टि शुरू हो गई। किसानों ने बताया कि करीब 20 मिनट तके ओला गिरते रहे। किसानों की समस्या यह है कि लॉक डाउन की वजह से हार्वेस्टर या कटाई मजदूर नहीं मिलने से फसल की कटाई नहीं हो पा रही ऐसे में ओला गिरने से उनकी फसल बर्बाद हो रही है।








