शिक्षक ही छात्र को तराशकर बनाता है हीरा- राज्यमंत्री बागरी,सरकार ने किया सभी वर्ग को संगठित कर किया एक- सांसद दर्शन चौधरी राज्य शिक्षक संघ ने किया जिले के पांच सौ शिक्षकों का सम्मान
शिक्षक ही छात्र को तराशकर बनाता है हीरा- राज्यमंत्री बागरी,सरकार ने किया सभी वर्ग को संगठित कर किया एक- सांसद दर्शन चौधरी
राज्य शिक्षक संघ ने किया जिले के पांच सौ शिक्षकों का सम्मा
कटनी-निश्चित ही माता-पिता किसी बच्चे के प्रथम गुरू होते हैं, लेकिन बच्चे को समाज का ज्ञान शिक्षक देता है। शिक्षक को ही छात्र की कमजोरी और ताकत पता होती है और उसी को ध्यान में रखकर वह उसे तराशता है। शिक्षक के तराशे छात्र ही हीरा बनकर चमकते हैं और समाज का नाम रोशन करते हैं। यह बात मप्र राज्य शिक्षक संघ के द्वारका भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री नगरीय प्रशासन प्रतिमा बागरी ने कही। उन्होंने कहा कि भगवान राम भी श्रीराम उनके गुरू वशिष्ठ ने बनाया। राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, शिक्षक और शिष्य इन तीनों के तालमेल से ही शिक्षा की गुणवत्ता होती है और हम ऐसा प्रयास करें कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए लोगों को निजी स्कूलों की तरह एप्रोच लगानी पड़ने लगे। कार्यक्रम के अतिथि नर्मदापुरम सांसद दर्शन चौधरी ने राज्य शिक्षक संघ के उत्कृष्ट शिक्षकों के सम्मान के कार्यक्रम की प्रशंसा। उन्होंने कहा कि वे खुद इस संगठन से जुड़े रहे हैं। संवर्ग की मांगों को लेकर कई बार जेल भी जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि 1995 से तत्कालीन सरकार ने संवर्ग का वेतन थोड़ा-थोड़ा बढ़ाया, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने संवर्ग का ध्यान रखा। अलग-अलग नाम से जाने जाने वाले शिक्षकों का संविलयन कर एक संवर्ग बनाने के सहित एक साथ संवर्ग के वेतनमान में वृद्धि की, ताकि हम सम्मानजनक तरीके से अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। उन्होंने कहा कि किसी देश का लंबे समय के लिए विकास चाहिए तो शिक्षा को बढ़ावा सबसे जरूरी है। सांसद चौधरी ने शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इससे पूर्व राज्य शिक्षक संघ के महासचिव विपिन तिवारी ने लगातार सातवें साल आयोजित किए जा रहे संघ के शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, डीइओ राजेश अग्रहरि, डीपीसी प्रेमनारायण तिवारी जनपद सीईओ प्रदीप सिंह सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय रानू साहू संघ के सतना जिला अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी अन्य जन ने संबोधित किया।
सौ प्रतिशत रिजल्ट पर किया सम्मान
संघ की ओर से कक्षा दसवीं व 12वीं में अपने-अपने विषय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही जिले के सेवानिवृत्त और प्राथमिक व माध्यमिक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों काे भी राज्यमंत्री, सांसद सहित अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान लगभग पांच सौ शिक्षक सम्मानित हुए। साथ ही संघ के जिला अध्यक्ष जेपी हल्दकार व विनीत मिश्रा ने कहा की सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि आने वाली परीक्षाओं में भी जिले का रिजल्ट बेहतर हो, इसको लेकर मिलकर प्रयास करेंगे।इस अवसर पर बी ई ओ मनोज गर्ग प्रशांत मिश्रा संघअनिल चक्रवर्ती के विनीत मिश्रा सूर्यकांत त्रिपाठी राजू सिंह ठाकुर रवि सिंह श्रीमती विमलेश तिवारी त्रिलोक सिंह पीतांबर शुक्ला रमाशंकर तिवारी बृजेश पटेल








