इज़राइल-हमास सीजफायर डील आज 12 बजे से लागू: थमेगी जंग, छुटेंगे बंधक; नेतन्याहू ने रखी ये बड़ी शर्त
इज़राइल-हमास सीजफायर डील आज 12 बजे से लागू: थमेगी जंग, छुटेंगे बंधक; नेतन्याहू ने रखी ये बड़ी शर्त

इज़राइल-हमास सीजफायर डील आज 12 बजे से लागू: थमेगी जंग, छुटेंगे बंधक; नेतन्याहू ने रखी ये बड़ी शर्त। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनका देश हमास के साथ युद्ध विराम को अस्थायी मान रहा है और यदि आवश्यक हुआ तो लड़ाई जारी रखने का अधिकार रखता है. एक्स पर नेतन्याहू ने पोस्ट किया कि जब तक हमें रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची नहीं मिल जाती, जैसा कि सहमति बनी थी, हम रूपरेखा के साथ आगे बढ़ने में असमर्थ होंगे. इजराइल समझौते का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेगा और इसके लिए हमास पूरी तरह से जिम्मेदार होगा।
युद्ध विराम शुरू होने से ठीक 12 घंटे पहले राष्ट्र को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने दावा किया था कि उन्हें अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त है, जिनसे उन्होंने बुधवार को बात की थी.नेतन्याहू ने लेबनान और सीरिया में इजराइल की सैन्य सफलताओं को भी हमास द्वारा युद्ध विराम के लिए सहमत होने का कारण बताया. नेतन्याहू ने कहा कि हमने मिडिल ईस्ट का चेहरा बदल दिया है।
आज से लागू युद्धविराम समझौता
हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम समझौता स्थानीय समयानुसार आज सुबह 8.30 बजे से लागू होगा. कतर के विदेश मंत्री माजिद अल-अंसारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी पोस्ट में कहा कि युद्धविराम रविवार को सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे) से प्रभावी होगा, और लोगों को सावधानी बरतने और अधिकारियों के निर्देशों की प्रतीक्षा करने की सलाह दी।
Prime Minister of Israel Benjamin Netanyahu tweets, "We will be unable to move forward with the framework until we receive the list of the hostages who will be released, as was agreed. Israel will not tolerate violations of the agreement. Hamas is solely responsible." pic.twitter.com/QvL2uEP5yX
— ANI (@ANI) January 18, 2025
हमास के साथ 15 महीने से जारी युद्ध रुकेगा
इससे पहले शनिवार सुबह इजराइल के मंत्रिमंडल ने गाजा में युद्ध विराम समझौते को मंजूरी दे दी, जिससे दर्जनों बंधकों की रिहाई हो सकेगी और हमास के साथ 15 महीने से जारी युद्ध रुक जाएगा. उम्मीद है कि इससे दोनों पक्ष अपने सबसे घातक और विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करने के एक कदम और करीब पहुंच जाएंगे. युद्ध विराम की खबर के बावजूद, शनिवार को मध्य इजराइल में सायरन बजते रहे. सेना ने बताया कि उसने यमन से दागे गए रॉकेट को निष्क्रिय कर दिया।
हूती विद्रोहियों ने मिसाइल हमले किए तेज
ईरान समर्थित हूती चरमपंथियों ने हाल के हफ्तों में अपने मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं. समूह का कहना है कि ये हमले गाजा में युद्ध रोकने के लिए इजराइल और पश्चिमी देशों पर दबाव बनाने के लिए है. गाजा में भी इजराइली हमले भी जारी हैं. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में कम से कम 23 लोग मारे गए।
33 बंधकों की होगी रिहाई
युद्ध विराम के पहले चरण के तहत हमास इजराइल की कैद में मौजूद सैकड़ों फिलिस्तीनियों बंधकों की रिहायी के बदले अगले छह हफ्ते में 33 बंधकों को रिहा करेगा. पुरुष सैनिकों सहित बाकी लोगों को दूसरे चरण में रिहा करेगा और इस बारे में पहले चरण के दौरान बातचीत की जाएगी. हमास ने कहा है कि वह स्थायी युद्धविराम और इजराइल की पूर्ण वापसी के बिना शेष बंदियों को रिहा नहीं करेगा।
इजराइल के मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित और उसके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार द्वारा हस्ताक्षरित युद्धविराम योजना के अनुसार, यह आदान-प्रदान रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे (भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे) से शुरू होगा. बंधकों की अदला-बदली के तहत बंधकों के सुरक्षित पहुंचने के बाद इजराइल फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।
इज़राइल-हमास सीजफायर डील आज 12 बजे से लागू: थमेगी जंग, छुटेंगे बंधक; नेतन्याहू ने रखी ये बड़ी शर्त








