पटना के हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी, लंगर हॉल में RDX रखने का दावा, ISI कनेक्शन का भी जिक्र
पटना के हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी, लंगर हॉल में RDX रखने का दावा, ISI कनेक्शन का भी जिक्र
Bomb Threat Patna Gurudwara: पटना के हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी, लंगर हॉल में RDX रखने का दावा, ISI कनेक्शन का भी जिक्र। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है. यहां तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ई-मेल द्वारा दी गई है.
गुरुद्वारा की आधिकारिक ईमेल पर भेज मेल में साफ-साफ लिखा था- लंगर हॉल में 4 RDX रखे हैं. साथ ही इस ई-मेल में पाकिस्तान जिंदाबाद और आईएसआई जिंदाबाद जैसे नारे भी लिखे थे. इस धमकी से गुरुद्वारा परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
पटना के हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी, लंगर हॉल में RDX रखने का दावा, ISI कनेक्शन का भी जिक्र
धमकी में VIP और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकलने की चेतावनी दी गई थी. घटना की सूचना मिलते ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा को जानकारी दी. पुलिस ने तुरंत गुरुद्वारा परिसर की सघन तलाशी शुरू की. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें गुरुद्वारा पहुंचीं. काफी तलाशी ली गई, मगर कहीं कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला.
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मेल किसने और कहां से भेजा था. प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जगजीत सिंह ने बताया- यह किसी शरारत हो सकती है. मेल फर्जी लग रहा है. हमने प्रशासन को सूचना दे दी है. फिलहाल पूरे गुरुद्वारा परिसर में हाई अलर्ट जारी है. मेल कहां से आया था ये पुलिस पता कर रही है।
पटना कोर्ट को भी मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
इससे पहले पटना सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. मेल पर यह धमकी दी गई थी. मेले में लिखा था- 4 RDX ILEDs न्यायधीश के रूम और कोर्ट कैंपस में लगाए हैं. जज को शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक बाहर निकाल लें. मामले की जानकारी होने के बाद पटना सिविल कोर्ट कैंपस खाली करने का निर्देश जारी किया गया. जिसके बाद जज, मजिस्ट्रेट कोर्ट छोड़कर निकलने लगे थे. पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का तमिलनाडु कनेक्शन सामने आया था. द्रविड़ियन मॉडल क्लब के निवेथा पेथुराज उदयनिधि के नाम से ईमेल भेजा गया था। पटना के हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी, लंगर हॉल में RDX रखने का दावा, ISI कनेक्शन का भी जिक्र








