IRCTC की वेबसाइट में होने वाला है बड़ा अपग्रेड, AI के माध्यम से बुक होंगी टिकटें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारतीय रेल की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC में बड़ा बदलाव होने वाला है।
इस नए बदलाव के बाद से IRCTC की वेबसाइट और ऐप के जरिए टिकट बुकिंग करने वालों को नया अनुभव मिलने वाला है।
भारतीय रेल की आधिकारिक ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में अगले महीने यानि की अगस्त से यह बदलाव देखने को मिलेगा।
सभी यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा कंफर्म टिकट उपलब्ध हो सके इसके लिए भारतीय रेल ने अपने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में यह बदलाव करने का फैसला किया है।
IRCTC के जरिए टिकट बुकिंग करने वालों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। इस टेक्नीकल अपग्रेड के बाद IRCTC के जरिए टिकट बुकिंग और भी आसान हो जाएगी।
साथ ही, यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
अपग्रेड होगा सिस्टम
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।
नए टिकटिंग सिस्टम को अगले महीने रोल आउट किया जाएगा। वी के यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि इस नए बदलाव के बाद से यात्रियों को बेहतरीन सर्विस उपलब्ध होगी
और भारतीय रेल इसके लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रहा है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस समय केवल चुनिंदा पैसेंजर ट्रेनों को ही चलाया जा रहा है।
यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए इस नए फीचर को रोल आउट किया जाएगा, ताकि यात्रियों को ट्रेन और टिकट के बारे में पूरी जानकारी और भी बेहतर तरीके से मिल सके।







